आने वाले सप्ताह में मकर समेत 5 राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी,

साप्ताहिक राशिफल: मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 7 फरवरी से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। वृषभ (21 अप्रैल-20 मई)- सप्ताह के प्रारम्भ में मानसिक शांति रहेगी। 7 फरवरी को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परंतु सेहत के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। साथ ही, परिश्रम भी अधिक रहेगा।

मिथुन (21 मई-21 जून)- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यर्थ के क्रोध से बचें। मानसिक द्वंद्व से बचने की कोशिश करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। उच्च शिक्षा हेतु विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कर्क (22 जून-23 जुलाई)- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।

सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)- सप्ताह के प्रारम्भ में मन अशांत हो सकता है। मन में निराशा की स्थिति भी हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)- सप्ताह के प्रारम्भ में मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से अलग भी रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)- शैक्षिक कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। अपना और पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से धन मिलेगा।

वृश्चिक (24 अक्टूबर- 21 नवंबर)- मानसिक शांति रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, परंतु स्थान परिवर्तन के साथ ही पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। धन की प्राप्ति होगी।

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)- मन अशांत हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि भी होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)- मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, पर आलस्य भी अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्म संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मीन (19 फरवरी-20 मार्च) – मानसिक शांति रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *