काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण: मोदी और योगी के साथ क्रूज पर होंगे 11 सीएम, करेंगे गंगा विहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को रविदास घाट से राजघाट तक गंगा में विहार करेंगे। क्रूज पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और नौ प्रदेशों के उप मुख्यमंत्री होंगे। क्रूज पर पीएम के साथ सभी काशी के घाटों की अनोखी छटा निहारेंगे।क्रूज पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असम के हेमंता विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह होंगे। वहीं, गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अर्गोनकर, चंद्रकांत कावेलकर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, रेनू देवी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेशचंद शर्मा, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यथंगो पट्टन, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोनामीन होंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री योगी केशव प्रसाद मौर्य रविवार को काशी पहुंच गये। पीएम इन्हीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ 14 दिसंबर को बरेका के प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *