: खत्म होने वाला है CBSE सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड

सीबीएसई इस सप्ताह सीटीईटी के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद की जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) इस सप्ताह के अंत तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी ) के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड कर देगा। अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी परीक्षा का 15वीं संस्करण देश भर में 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी मोड में आयोजित होगा। इस बार पहली मर्तबा सीटीईटी का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड – सीबीटी) लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

CBSE CTET admit card 2021: जानें- कैसे करना है डाउनलोड
स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
स्टेप 2-  “CTET December Admit Card 2021” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

सैंपल पेपर से करें तैयारी
सीटीईटी की तैयारी के लिए सीबीएसई ने सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इस साल से पेपर के पैटर्न में कुछ बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स आसानी से सैंपल के जरिए तैयारी कर सकते हैं। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। सैंपल पेपर में पीले रंग के एमसीक्यू के सवाल हैं। इनके जरिए आप आसानी से पेपर की तैयारी कर सकते हैं।

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न  ( CTET 2021 Exam Pattern ) पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे। वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां 
परीक्षा तिथि – 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक
रिजल्ट की घोषणा – 15 फरवरी, 2022

सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी।

CTET पेपर 1 और पेपर 2
सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *