आने वाले सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, करें बजरंगबली की अराधना, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ होती है तो कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक किन राशि वालों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान…

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, बातचीत में संयत रहें, परिवार का सहयोग रहेगा, माता का सानिंध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, कार्य में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, आत्म संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र एवं भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे। कार्य में परिश्रम की अधिकता अधिक रहेगी  लेकिन यथानुरूप आय में वृद्धि की संभावना कम ही नजर आ रही है। माता को स्वस्थ विकार हो सकता है।

कर्क राशि- मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

सिंह राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा, अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि- मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है, खर्चों में भी वृद्धि होगी। भवन के रख रखाव व सज्जा पर खर्चे बढ़ सकते हैं, भाइयों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के लड़ाई झगड़ों से बचने का प्रयास करें।

मकर राशि- कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख का विस्तार संभव है।

कुंभ राशि- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन के रख रखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं, कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ती हो सकती है, यात्रा लाभप्रद रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *