Tips : लच्छा पराठा बनाते समय न करें ये गलतियां, बाजार जैसा बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

लच्छा पराठा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही इसे बनाना ट्रिकी होता है, क्योंकि ये काफी क्रिस्पी होता है और इसमें कई सारी लेयर्स भी होती हैं। आपने भी बाजार में खाने के बाद इसे घर पर बनाने की खूब कोशिश की होगी, लेकिन ये परफेक्ट नहीं बना होगा। दरअसल, इसके परफेक्ट न बनने के पीछे कई छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। तो आज जानते हैं परफेक्ट लच्छा पराठा बनाने की टिप्स।

टिप 1 

अब बात पराठे की है, तो सबसे पहले आटे लगाने का सही तरीका जानते हैं, क्योंकि अक्सर इसे लगाने में ही गड़बड़ हो जाती है। अगर आप भी लच्छा पराठा बनाने के लिए आटे को टाइट या फिर नरम गूंथती है, तो ये गलती न करें। लच्छा पराठा बनाने के लिए आटा एकदम वैसा ही लगाएं जैसा आप रोजाना गेहूं का आटा लगाती है।

टिप 2

आटा लगाने के तुरंत बाद ही लच्छा पराठा ना बनाएं। ऐसा करने से कभी भी पराठा परफेक्ट नहीं बनेगा। इस कम से कम 45 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। इससे आटा फरमेंट होगा और उसके बाद ही आप लच्छा पराठा बनाएं

टिप 3 

अधिकतर महिलाएं जब पराठा बनाती हैं तो लच्छा बनाने के चक्कर में आटे की लोई ढंग से नहीं बनातीं। ऐसा करने से लच्छा पराठा सही तरह से राउंड शेप में नहीं आता। ऐसे में आप पहले लोई लें और हाथों की मदद से अच्छे से रोल कर लें।

टिप 4

लच्छा पराठा बनाने का सबसे अहम, हालांकि छोटा सा स्टेप है लोई की लेयर बनाना। जब आप लोई को नीचे से घूमाती हैं तो उसे नीचे से अच्छी तरह से बंद करना भी जरूरी है। महिलाएं अक्स इसे नीचे से बंद करने की जगह भपर से बंद करती हैं। जबकि इसकी सबसे लास्ट लेयर को सेंटर से बंद करना चाहिए, ताकि अंत में इसकी लेयर अच्छे से खुले।

टिप 5 

अगर आप भी लच्छा पराठा बनाते समय टेंपरेचर कम रखती हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। क्योंकि कम तापमान पर पराठा बनाने से बाद में खुलेगा नहीं। इसका मतलब ये नहीं है कि आप ज्यादा तेज आंच पर भी ना बनाएं। इसे मीडियम टू हाई फ्लेम पर बनाएं

टिप 6

पराठे को बनाने के बाद इसे यूं ही सर्व न करें। तवे से उतारने के बाद इसे हाथों के बीच में रख कर ताली मारें। ऐसे में पराठे की लेयर पूरी तरह से खुल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *