आदित्य रॉय कपूर ने की शादी पर खुलकर बात, गर्लफ्रेंड डीवा धवन के साथ रिलेशन पर दिया ये बयान

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की खबरें तेज हैं। उन्हें सुपरमॉडल डीवा धवन संग लिंक किया जा रहा है। खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि दोनों साल 2020 तक शादी करने वाले हैं। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने अपनी शादी पर खुलकर बात की है। और डीवा धवन संग रिलेशनशिप की खबरों को सिरे से खारिज किया है। इन सभी को मात्र अफवाह बताया है। 

आदित्य रॉय कपूर कहते हैं कि हम दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा है। मुझे लगता है कि इस खबर ने तूल तब पकड़ा जब हम दोनों डिनर के लिए एक साथ रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किए गए। हम काफी सालों से दोस्त हैं लेकिन लंबे समय से एक-दूसरे से मिले नहीं हैं। जब मिले थे तो पैपराजी ने हमें एक साथ क्लिक किया था और तभी से हमें साथ जोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। शादी एक ऐसी चीज है जिससे मैं खुद को काफी दूर रखता हूं। मुझे इसकी कोई जल्दी नहीं है। 

साल 2018 में ये चर्चा हुई थी कि आदित्य रॉय कपूर, सुपरमॉडल डीवा धवन को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब आदित्य ने बयान देकर चीजें साफ कर दी हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, डीवा धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़के को किस करते हुए की फोटो शेयर की थी जिसमें चेहरा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि यह लड़का आदित्य रॉय कपूर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *