कोरोना से जंग में मजबूत हो रहा भारत, एक सप्ताह में लगाई करीब 4 करोड़ वैक्सीन

की दूसरी लहर ने भारत में जो तबाही मचाई उससे कोई अंजान नहीं। यहां हजारों की संख्या में लोगों मे जान गंवाई। मगर अब भारत ने कोरोना पर अटैक तेज कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत में टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत के बाद अब वैक्सीन लगाने की रफ्तार तेज हो गई है। इस सप्ताह भारत में करीब चार लाख वैक्सीन लगाई गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। भारत में एक दिन (21 जून को) में 80 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था। यह संख्या स्विट्जरलैंड की आबादी के बराबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि 21 जून से 26 जून के बीच 3.3 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं। इससे पहले टीकाकरण का साप्ताहिक रिकॉर्ड 2.47 करोड़ खुराक का था जो कि 3 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच दर्ज किया गया था।

3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका देकर महाराष्ट्र सबसे आगे

महाराष्ट्र शुक्रवार को 3 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड -19 वैक्सीन खुराक देने वाला पहला राज्य बन गया। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल में भी वैक्सीन दिए जाने के आंकड़े दो करोड़ से तीन करोड़ खुराक के बीच हैं।

कैसे आई टीकाकरण में तेजी?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत में टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत की गई। इसके तहत कई राज्यों ने मेगा टीकाकरण शिविर आयोजित किए। इसी की मदद से 21 जून को टीकाकरण का एक दिन का आंकड़ा 80 लाख से अधिक हो गया। इसके बाद रोजाना टीकाकरण का आंकड़ा 80 लाख से घटकर करीब 60 लाख पर आ गया, लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा साप्ताहिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *