सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अकसर ही ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि राहुल गलत थे या यूजर्स। दरअसल देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। पूरे देश ने उनके गुजरने पर ट्विटर के माध्यम से उन्हें अपनी श्रृद्धांजलियां दी मगर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ऐसा कुछ लिखा कि वे बुरी तरह ट्रोल हो गए।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘India remembers her #flyingSikh’। भारत के लिए her का प्रयोग करने के लिए लोगों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया और अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने लगे। लोगों ने ट्वीट के जवाब में लिखा की उन्हें ‘India remembers his #flyingSikh’ लिखना चाहिए था मगर उन्होंने his के स्थान पर her लिखकर इंडिया का जेंडर ही बिगाड़ दिया।
बहस छिड़ी हुई है कि इंडिया के लिए His लिखा जाए या Her? कई लोगों ने कहा कि यहां Its का प्रयोग होना चाहिए तो कुछ ने कहा कि लगता है राहुल शशि थरूर से अंग्रेजी सीख कर आए हैं।
आज तक की खबर के अनुसार JNU में इंग्लिश प्रोफेसर डॉ धनंजय सिंह कहते हैं, “वैसे तो दूसरे देशों में ऐसे संबोधन में it’s का इस्तेमाल करते हैं, पर भारत के संदर्भ में ऐसा कोई नहीं करता। जबकि मेरे हिसाब से इट्स ही सही है। लेकिन अगर कोई her शब्द का इस्तेमाल करता भी तो है इसे भारत की मान्यताओं के हिसाब से लिया जाता है, जहां देश का स्त्रीकरण किया गया है, जो कि ग्रामर से इतर अलग ही बहस का विषय है।”