‘डांस दीवाने 3’ में माधुरी दीक्षित की जगह नजर आएंगे सोनू सूद, वीडियो आया सामने

कोरोना संकट में जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे सोनू सूद के फैंस के लिए कर्लस टीवी तोहफा लेकर आया है। ‘डांस दीवाने 3’ में जज के तौर पर सोनू सूद नजर आएंगे। चैनल ने एक प्रोमो जारी किया है जो कि वायरल हो गया है।

दरअसल महाराष्ट्र में कर्फ्यू के चलते शो की शूटिंग फिलहाल बंगलुरु में हो रही है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि माधुरी दीक्षित आने वाले एपिसोड से गायब रहेंगी। अब उनकी जगह सोनू सूद होंगे। इसके अलावा नोरा फतेही भी शो में जज के रूप में दिखेंगी।

सामने आया वीडियो
वीडियो में सोनू सूद कहते हैं कि ‘है मुश्किलें खड़ी तो क्या, हिम्मत से लड़ना होगा। है निराशा छाई तो क्या, आशा का दीप जलाना होगा। डांस दीवाने सल्यूट करता है ऐसे जज्बे को जो समर्पित कर देते हैं अपनी जिंदगी दूसरों को। एक ऐसी महामारी ने हमें घेरा है अब घर में अपना डेरा है। कदम कैसे बढ़ाएं आगे हम, जब सपनों पर ही पहरा है। फिर भी वक्त बदलेगा ये विश्वास मेरा है क्योंकि हर अमावस के बाद आता सवेरा है।‘

सोनू सूद ने दिया संदेश
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘इस बुरे वक्त में जब हर इंसान दे रहा है एक दूसरे का साथ, डांस दीवाने 3 और सोनू सूद ने भी मिलाया हाथ, करने के लिए आप सभी को पूरे दिल से सलाम।‘ एपिसोड कब प्रसारित होगा अभी इसके बारे में चैनल ने जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है ये एपिसोड 8-9 मई को दिखाया जा सकता है।

एयरपोर्ट पर किया गया था स्पॉट
बीते दिनों सोनू सूद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस वक्त वो बंगलुरु के लिए रवाना हुए थे। उस वक्त एयरपोर्ट पर जब एक शख्स ने उनसे मदद मांगी तो उन्होंने तुरंत उसका नंबर नोट कराया और उससे कहा कि उस तक जरूरी चीजें पहुंच जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *