2026 जिला पंचायत चुनाव और 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अर्जुन गंज सुल्तानपुर रोड, शिवाय रेजीडेंसी होटल में शिव सेना पार्टी की संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदो के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन मंत्री, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, संगठन मंत्री, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय संयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया ।

यह बैठक महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एक नाथ शिंदे जी के निर्देशानुसार उप्र राज्य में शिवसेना संगठन की विस्तार की समीक्षा एवं आगे के लक्ष्यो हेतु रखी गयी ह
थी। बैठक में सभी पदाधिकारियो को अहम मुद्दे पर संगठन की तरफ से कार्य योजना और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।

उत्तर प्रदेश के 2026 में जिला पंचायत चुनाव में पूरे उप्र में शिवसेना चुनाव लडेगी, उसके बाद मिशन 2027 शिवसेना उप्र, 2027 में होने वाले उप्र के विधान सभा चुनाव चुनाव पर विशेष जोर दिया गया। 2027 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतार कर जीत हासिल करके शिव सेना का परचम उत्तर प्रदेश में लगाएगी ।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश शिव सेना प्रदेश संगठन प्रमुख अरविन्द कुमार तिवारी जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *