देश में 2,600 के करीब पहुंचे कोरोना के दैनिक मामले

देश में 2,600 के करीब पहुंचे कोरोना के दैनिक मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नये मामलों में एक बार फिर हो रही वृद्धि के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के करीब 2,600 नये मामले सामने आये हैं।

देश में शनिवार को 19,05,374 कोरोना टीके लगाये गये। देश भर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,87,67,20,318 डोज दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 2,593 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में दर्ज कुल मामलों की संख्या 4,30,57,545 हो गयी। पिछले 24 घंटों में 44 लोगों की मृत्यु के बाद कोरोना मृतकों का आंकड़ा पांच लाख 22 हजार 193 पर पहुंच गया। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों में 794 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इनकी कुल संख्या 15,873 हो गयी है। इसी दौरान 1755 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,19,479 हो गयी है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 452 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 3,705 हो गयी है। इस दौरान 640 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1843922 हो गयी। इस अवधि में कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26,166 हो गया।

हरियाणा में सक्रिय मामलों में 60 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 1692 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 274 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 976565 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,618 पर स्थिर रहा।

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 45 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2658 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 217 बढ़कर 6467674 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 38 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68819 पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 78 सक्रिय मामले बढ़ने से कुल सक्रिय मामले 1122 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 146 लोग महामारी से उबरे और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2048055 हो गयी। इस दौरान एक मरीज की मौत होने से राज्य में कुल कोरोना मृतकों की संख्या 23,501 पर पहुंच गयी।

महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 52 बढ़कर 869 हो गये हैं। राज्य में 141 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,27,996 हो गयी। यहां पिछले 24 घंटों में एक कोरोना मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 14,7832 पर पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में 10 घटकर 662 हो गये। इस दौरान राज्य में 87 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 225423 हो गयी। पिछले 24 घंटों में यहां किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 694 पर स्थिर है।

कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 84 बढ़कर 1,721 हो गयी जबकि 55 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 3905096 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 40,057 पर स्थिर है।

उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह बढ़कर 423 हो गयी है। राज्य में अभी तक 4,29,260 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 7,693 है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले पांच घटकर 246 हो गये तथा एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,201 पर पहुंच गया। राज्य में संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 35 बढ़कर 1996524 हो गयी है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 24 सक्रिय मामले बढ़े। राज्य में इस समय 310 लोग कोरोना संक्रमित हैं। यहां इस दौरान 29 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 3415165 हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में 12 बढ़कर 211 हो गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। राज्य में इस दौरान महामारी से 19 लोगों ने निजात पाई और कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा 787450 पर जा पहुंचा।

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामले 27 गिरकर 127 रह गए। यहां इस दौरान 28 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 1278729 हो गयी तथा मृतकों का आंकड़ा 9,124 पर स्थिर है।

गुजरात में कुल सक्रिय मामलों की संख्या पांच बढ़कर 103 जा पहुंची है। पिछले 24 घंटों में यहां तीन लोगों के स्वस्थ्य होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 1213187 हो गयी है। मृतकों की संख्या 10,943 हो गयी है।

पंजाब में इस दौरान कोरोना के आठ सक्रिय मामले बढ़ने से कुल सक्रिय मामले 153 हो गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 741504 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,744 पर स्थिर है।

राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले दो बढ़कर 143 हो गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1273622 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,552 पर स्थिर है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले आठ बढ़कर 69 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 13 का इजाफा होने से यह 1030509 पर पहुंच गयी है जबकि अभी तक 10735 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में इस समय 33 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या दो बढ़कर 230496 पर पहुंच गयी जबकि मृतकों की संख्या 14730 पर स्थिर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *