लखनऊ को मात देकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई

लखनऊ को मात देकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई

आईपीएल 2022 में आज 16 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले पहले मुकाबले में दोपहर को मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी। मुंबई की तुलना में लखनऊ को इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस से अपना पहला मैच हारने के बाद निराशाजनक शुरुआत की थी।

हालांकि, केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ने उसके बाद लय हासिल करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीते हैं। हालांकि टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उसकी उसकी कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच को लाइव देख सकते हैं।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला 26वां लीग मैच शनिवार 16 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल 2022 का मैच दोपहर  3:30 बजे से शुरू होगा और तीन बजे टॉस किया जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग चैनलों पर आपको अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और गुजराती जैसी भाषाओं को भी शामिल किया गया है। आईपीएल के मैचों को आप स्टार गोल्ड चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *