रूस ने दी चेतावनी यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करो बंद, नहीं तो अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे

रूस ने दी चेतावनी: यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करो बंद, नहीं तो अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे

जो बाइडेन प्रशासन द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता के तौर पर अतिरिक्त 80 करोड़ डॉलर की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद रूस ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अप्रत्याशित परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। रूस ने यूएस से यूक्रेन को हथियार देने के अभियान को तुरंत बंद करने के लिए कहा है।

वाशिंगटन पोस्ट ने एक राजनयिक नोट की समीक्षा की जो कि रूस ने इस सप्ताह अमेरिका को भेजा है। नोट में अमेरिका और नाटो को चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यूएस और नाटो देशों को यूक्रेन को संवेदनशील हथियार प्रणालियों को देना तत्काल बंद करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे। समाचार पत्र अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

नोट में कहा गया है, “हम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों से यूक्रेन के गैर-जिम्मेदार सैन्यीकरण को रोकने का आह्वान करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे।”

आपको बता दें कि अमेरिकी सैन्य सहायता पैकेज में आर्टिलरी सिस्टम, आर्टिलरी राउंड, बख़्तरबंद कर्मियों के वाहक और हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *