अमित शाह बोले यूपी चुनाव में बुल्डोजर बाबा की जीत BJP में उत्साह

अमित शाह बोले यूपी चुनाव में बुल्डोजर बाबा की जीत BJP में उत्साह

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  की शानदार जीत से नेताओं के साथ ही पार्टी में जबर्दस्त उत्साह है। भाजपा लगातार दूसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। यूपी में भाजपा की जीत पर पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  ने एक के बाद 3 ट्वीट कर बधाई देते हुए इसे सुशासन की जीत बताया है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ”उत्तर प्रदेश में भाजपा

की भव्य जीत प्रदेश के गांव, गरीब और किसानों की नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है। जनता ने योगी आदित्यनाथ जी के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है। इस प्रचंड जीत के लिए यूपी की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ”2014, 2017, 2019 और आज 2022 में निरंतर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को नमन करता हूं।” भाजपा सरकार की उपलब्धियों

और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं, प्रदेश अध्यक्ष इकाई को इस भव्य जीत की बधाई देता हूं। भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”  गौरतलब है कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने

अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भारी जीत मिली थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। अब तक के ताजा चुनाव परिणामों के मुताबिक, BJP गठबंधन 271, सपा गठबंधन 127, कांग्रेस 2 और बसपा मात्र एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *