PM:- मोदी आज साधेंगे पूर्वांचल की आठ सीटों को

PM:- मोदी आज साधेंगे पूर्वांचल की आठ सीटों को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र से विधानसभा चुनाव प्रचार को विराम देंगे। सेवापुरी विधानसभाक्षेत्र के खजुरी में आठों विधानसभा क्षेत्र को साधते हुए पूर्वांचल के लिए संदेश देंगे। प्रधानमंत्री यहां सातवीं बार जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। पहली बार वह 20 दिसंबर 2013 को चुनावी बिगुल फूंकने आये थे। तब वह उनकी पहली सभा थी। दो दिन काशी प्रवास के पहले दिन शुक्रवार को उन्होंने मलदहिया चौराहे से गोदौलिया तक रोड-शो किया। शनिवार को खजुरी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह महमूरगंज स्थित रमन निवास में प्रबुद्धजन से संवाद करेंगे। तत्पश्चात खजुरी रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *