सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल किया यूक्रेन का सपोर्ट

सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल किया यूक्रेन का सपोर्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए रूस को तानाशाह बताया है। यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं और लंबे वक्त से सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि सलमान खान और यूलिया वंतूर दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी यूलिया और सलमान खान साथ में पनवेल वाले फार्महाउस पर मौजूद थे।

यूलिया ने किया यूक्रेन को सपोर्ट: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में यूलिया वंतूर ने यूक्रेन को सपोर्ट किया है। यूलिया वंतूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘पुतिन जैसा ठग, तानाशाह और वॉर क्रिमिनल रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता। आप रूसी लोगों को दोष ना दें।’ यूलिया वंतूर ने रूस में क्लिक की गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक शख्स एक कागज हवा में उठाए हुए है।

पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल: इस कागज पर लिखा हुआ है कि मुझे माफ कर दें। मैं रूस से हूं। ये शख्स एक महिला को भावुक होकर गले लगा रहा है। बता दें कि यूक्रेन में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। युद्ध में यूक्रेन के हारने की बात तय मानी जा रही है। रूस के लोगों को जहां जगह मिल रही ही है वहां छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों ने मैट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों और बंद पड़े ट्रैक्स में शरण ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *