क्या आप भी बन रहे हैं पॉकेटिंग रिलेशनशिप का शिकार? पार्टनर की इन बातों पर रखें नजर

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक जो रिलेशनशिप को छुपाकर रखते हैं और दूसरे जिन्हें हर जगह रिलेशनशिप फ्लॉन्ट करने की आदत होती है। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पॉकेटिंग रिलेशनशिप क्या है? असल में हर किसी से रिलेशनशिप को छुपाकर रखना पॉकेटिंग रिलेशनशिप होती है। इसके बारे में दो लोगों को छोड़कर किसी को भी नहीं पता होता। कई लोगों का मानना होता है कि रिलेशनशिप को ज्यादा फ्लॉन्ट करने से लोगों की बुरी नजर लग जाती है। यह बात सही भी है लेकिन किसी को भी रिश्ते की भनक न लगने देना पॉकेटिंग रिलेशनशिप है, जो आपके खिलाफ जा सकता है। ऐसे में आपको फ्यूचर में परेशानी हो इससे पहले ही कुछ बातों को जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया पर छुपना
आपकी आईडी में आपका पार्टनर है लेकिन फिर भी वह कभी भी आपके पोस्ट पर कमेंट या लाइक नहीं करता। वह किसी को भी भनक नहीं लगने देता कि आप रिलेशनशिप में हैं।

सीक्रेट डेट
रिश्ते को छिपाकर रखने वाले लोग डेट पर भी ऐसी जगहों को चुनते हैं, जहां पर कोई उन्हें जानता न हो। कई बार तो वह बार-बार डेट पर जाना या घूमने को टाल भी देते हैं।

फ्यूचर प्लान न होना 
अपने पार्टनर की बातों से आपको पता चल जाएगा कि वह आपको लेकर सीरियस नहीं है। वह शादी या फिर कोई भी फ्यूचर प्लान बनाने से बचेगा।

हमेशा बहाने बनाना
ऐसे लोग आपको अपने दोस्तोंं से नहीं मिलवाएंगे। वे अक्सर कहेंगे कि आप उन्हें नहीं जानते, वे सही लोग नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *