सपना चौधरी का दिखा वेस्टर्न लुक, समंदर किनारे अंग्रेजी गाने पर किया जमकर डांस…

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केवल हरियाणा ही नहीं आज उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है। बिग बॉस में शामिल होने के बाद वह और मशहूर हो गईं। पहले अधिकतर सलवार सूट में दिखने वालीं सपना ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर भी खूब मेहनत किया और देसी अवतार से उन्होंने मॉडर्न लुक अपनाया। अपने म्यूजिक एल्बम के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने वीडियोज-तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब सपना ने गोवा के बीच से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अंग्रेजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी ने वन शोल्डर व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहना हुआ है। समंदर किनारे लहरों और रेत के साथ सपना मस्ती करती दिख रही हैं। वह अंग्रेजी गाने Belly Dancer पर डांस कर रही हैं। सपना ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- अगर यह क्यूट है तो मैं यह चाहती हूं।

फैन्स के कमेंट्स

 

सपना के वीडियो पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, तुम स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट दिख रही हो। एक यूजर ने लिखा- यह बहुत क्यूट है। एक यूजर लिखते हैं कि विदेशी सॉन्ग पर भी आप अच्छी लग रही हैं। एक अन्य ने कहा, अमेजिंग डांस यार।

 ईयर पर वेकेशन

 

सपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गोवा में हैं। वह यहां काफी एंजॉय कर रही हैं। फैन्स उनके देसी डांस के साथ अलावा वेस्टर्न डांस को भी काफी पसंद कर रहे हैं। शेयर किए वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 76 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *