नॉन वेजिटेरियन लोग मेन्यू देखकर चुनते हैं वेजिटेरियन फूड, अध्ययन में हुआ खुलासा

मांसाहारी व्यक्ति भी मेन्यू में शाकाहारी भोजन की अधिकता होने पर ही इसका चुनाव करते हैं। वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि मांस खाने वाले लोग शाकाहारी भोजन की ओर तभी जाते हैं जब मेन्यू में 75 फीसदी खाने की चीजें शाकाहारी हों।

इसमें कहा गया है कि अगर यह मात्रा 50 या 25 फीसदी हो तब ऐसा होने की संभावना नहीं रहती है। यह शोध जर्नल ऑफ एनवायर्नमेंटल साइकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर मांस खाने वालों को शाकाहारी का ज्यादा विकल्प मिले तो वे अपनी पसंद बदल सकते हैं।

इस शोध में शामिल वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय के डॉ बेथ पार्किन और विश्व संसाधन संस्थान के डॉ सोफी एटवुड ने सुझाव दिया कि स्थायी खाद्य विकल्पों को बढ़ावा देने में खाद्य क्षेत्र का महत्वपूर्ण प्रभाव हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने तर्क दिया कि पर्यावरण समर्थक आहार के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक कर इसे बदला जा सकता है। अध्ययन के दौरान, शोधकर्ताओं ने मूल्यांकन किया कि मांस के संबंध में शाकाहारी भोजन की उपलब्धता में वृद्धि ने उन लोगों की पसंद को कैसे प्रभावित किया जो आमतौर पर मांस खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *