पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

दिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर कुछ और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 12-18 दिसंबर तक किन राशि वालों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान…

  • मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।वृष (21 अप्रैल-20 मई)
    • आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।मिथुन (21 मई- 21 जून)
      • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में 15 दिसंबर तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद16 दिसंबर से स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

      कर्क (22 जून-23 जुलाई)

      • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु संयत भी रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार पर ध्यान दें।

      सिंह (25 जुलाई-22 अगस्त)

      • मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चाें में वृद्धि होगी।कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
        • मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है, परंतु स्थान परिवर्तन भी संभव है। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा।

        तुला (23 सितंबर-23 अक्तूूबर)

        • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पर बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

        वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)

        • ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ की मनोस्थिति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
          • धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

          मकर (22 दिसंबर-11 जनवरी)

          • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। अपने परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आप किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं।कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
            • संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

            मीन (11 फरवरी-20 मार्च)

            • मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *